छत्तीसगढ़
25 लोगों से भरी पिकअप पलटी…3 लोगों की मौत:15 से ज्यादा घायल
कोंडागांव जिले में 25 लोग से भरी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में मंगली बाई (60) और बुधियारीन नेताम (70) का नाम शामिल है। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वाले पोटपारा बोरई के रहने वाले थे। सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।






