छत्तीसगढ़

वॉशिंग पाउडर की डील के नाम पर 80 हजार की ठगी, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपए मूल्य की वॉशिंग पाउडर हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। साइबर सेल और थाना मुलमुला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक किराना व्यवसायी से संपर्क कर खुद को होलसेल डीलर बताया और 110 बोरी “एक्टिव व्हाइट वॉशिंग पाउडर” का ऑर्डर दिया। आरोपीगण पहले से तैयार योजना के तहत वाहन चालक को झांसे में लेकर वॉशिंग पाउडर की पूरी खेप अपनी पिकअप वाहन में लदवा कर फरार हो गए।

आरोपियों के नाम:

  1. बिजेन्द्र घृतलहरे (उम्र 38), निवासी – धुरवाकारी, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर

  2. चिंतन घृतलहरे (उम्र 44), निवासी – हरदी, पोस्ट ओखर, चौकी थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर

  3. सपना कुर्रे (उम्र 29), निवासी – पताई मोड़, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में साइबर टीम की तकनीकी सहायता से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया और चोरी किया गया माल ग्राम कोसा (मुलमुला) में छिपाकर रखने की जानकारी दी।

बरामदगी:

  • धोखाधड़ी से प्राप्त 110 बोरी वॉशिंग पाउडर (कीमत ₹80,000)

  • घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, एक्टिवा स्कूटी, पिकअप वाहन

  • कुल बरामद मशरुका की कीमत लगभग ₹6.40 लाख

Related Articles

Back to top button