छत्तीसगढ़
अकलतरा पुलिस ने सिलसिलेवार चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त रूप से काम करते हुए करीब 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और एक ऑटो बरामद किया है।
मुख्य आरोपी किशन कश्यप ने पूर्व में पीड़ित के घर पर पुताई का काम किया था और उसी दौरान उसने दुकान व घर की रेकी की थी। आरोपी देर रात सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपी—
-
सुभाष रगड़े
-
अफरोज खान
-
राजेश सगड़े
-
अनिल साहू
पुलिस की सक्रियता से अकलतरा क्षेत्र में हुई लगातार चोरियों का पर्दाफाश किया गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस की इस सफलता में सायबर सेल, थाना अकलतरा टीम और फॉरेंसिक यूनिट की अहम भूमिका रही।






