छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: शराब के लिए पैसे मांग कर महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 22 मई 2025: अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
-
राजीव कुमार साडिल्य उर्फ बाउ (उम्र 20 वर्ष), निवासी नरियरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
-
रूद्र कुमार साडिल्य उर्फ ददृदू, निवासी नरियरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।






