छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: जिले के विभिन्न इलाकों से 73 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 22 मई 2025: जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 73 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






