सारागांव पुलिस ने 7 दिनों के भीतर सुलझाई हत्याकांड गुत्थी
नेशलन हाइवे 49 में 40 वर्षीय युवक आँगन केंवट पर चाकू से हुआ था हमला, नाबालिक निकले हत्यारे

ओपि राठौर / जांजगीर चाम्पा-— सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरव ग्राम अफरीद नेशल हाइवे 49 पर हुए ब्लाइंड मर्डर केश को पुलिस ने 7 दिनों के भीतर सुलझा ली है आपको बता दे 17 मार्च 2025 को रात करीबन 1.20 बजे अफरीद निवासी आँगन केंवट उम्र 40 वर्ष पर किसी अज्ञात ब्यक्ति ने एन एच 49 हथनेवरा सारागांव मार्ग के बीच धारदार चाकू से हमला किया था गंभीर हालत में आँगन घर तरफ भागा मगर अधिक खून बह जाने के कारण रास्ते मे ही दर्री तालाब के किनारे दम तोड़ दिया था जिसकी खून से लथपथ लाश सुबह 3 बजे देखी गई थी पुलिस सूचना के बाद सारागांव पुलिस एवं साइबर सेल की टीम गंभीरता से जांच कर रही थी इस अंधे कत्ल की गुत्थी को 7 दिनों के भीतर सुलझा लिया गया है ।
*तीन नाबालिक लड़को ने मिलकर मारा आँगन को साइबर सेल एवम सारागांव पुलिस ने पकड़ा।
आँगन मर्डर केश की गुत्थी पुलिस की सूझबूझ कार्यवाही के चलते सुलझा ली गई है इस मर्डर में तीन नाबालिक लड़के शामिल थे आपको बता दे 17 मार्च की रात 1 बजे आँगन घर से निकलकर हाइवे की तरफ आया था हाइवे स्थित आंनद ढाबा से गुटखा लेकर वह वापस आ रहा था गांव औऱ ढाबे के बीच कार सवार नाबालिक लड़को से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई लड़को ने कार में रखे चाकू को निकाला और आँगन के पेट और पीट पर दो वॉर किये फिर डरकर वापस घर चले गए एक नाबालिक लड़के ने धारदार हथियार चाकू को अपने घर के छत में छूपा दिया था सीसीटीवी एवम मोबाईल लोकेशन के आधार पर अपचारी बालको को पुलिस ने पकड़ लिया है वही कार्यवाही के बाद बाल सम्प्रेषण गृह भेजा जा रहा है ।
कार सीखने आये अपचारी बालको के हाथ धारदार हथियार ग्रामीण कह रहे लूट के फिराक में रहे होंगे बालक
हत्या में विधि से संघर्ष रत तीन बालको का शामिल होना एवम उनके हाथों में धारदार हथियार मिलना सड़क में लूटपाट करने की ओर इशारा कर रहे है हालांकि पुलिस पुछताज में बालको ने बताया की घर से छिपकर कार चलाने निकले थे एक बालक घर मे रखे बकरे की चमड़ी छिलने वाला चाकू साथ मे लेकर निकला कार से वे एन एच 49 की तरफ आ गए रास्ते मे पेशाब करने के लिए रुके थे सामने से शराब पिये हुए कोई आ रहा था जिसने गाली गलौच दी हाथापाई भी हुई हमने आनन फानन में बकरे की चमड़ी छिलने वाले हथियार चाकू एवम लाइटर नुमा चाकू चाबी छल्ला से मारा फिर वापस घर की ओर निकल गए।






