छत्तीसगढ़

पीथमपुर मेले में पुलिस की सख्ती, स्टील के कड़े पहनने वालों पर विशेष अभियान

जांजगीर। थाना जांजगीर पुलिस ने ऐतिहासिक पीथमपुर मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवकों की पहचान कर उनके स्टील के कड़े और पंच उतरवाए, जिन्हें संभावित हमलों में इस्तेमाल किया जा सकता था।

सुरक्षा अभियान के तहत सख्त कार्रवाई
पीथमपुर में 19 मार्च 2025 से चल रहे मेले में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने 600 से अधिक स्टील के कड़े उतरवाए, जिन्हें कुछ युवक समूह बनाकर पहन रहे थे। इनमें कई कड़े इतने भारी थे कि उनका इस्तेमाल हथियार की तरह किया जा सकता था। इसके अलावा, कुछ युवकों के पास स्टील के पंच भी मिले, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मेले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button