छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के दो तस्कर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। थाना चांपा और थाना पामगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब और 11.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 5000 रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
-
रोहित कौशिक (28 वर्ष) – ग्राम डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़ से 32 पाव देशी शराब बरामद।
-
कांति कुमार कुर्रे (26 वर्ष) – कोटाडबरी, चांपा से 11.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।






