छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस ने क्राइम मीटिंग कर दिए कड़े निर्देश, अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा

जांजगीर-चांपा, 22 मार्च। जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की। इस बैठक में अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।






