छत्तीसगढ़
फ्लोरा मैक्स ठगी मामले में यूपी से दो फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी जेल में

जांजगीर-चांपा, 22 मार्च। जिले में बहुचर्चित फ्लोरा मैक्स ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
गिरफ्तार आरोपी:
सुरेंद्र सिंह (21 वर्ष), पिता श्याम सिंह, निवासी हथनेवरा, थाना चांपा
श्याम सिंह (48 वर्ष), पिता सीताराम सिंह, निवासी हथनेवरा, थाना चांपा
क्या है मामला?
फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी के नाम पर आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और उनके साथियों ने स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं से 30-30 हजार रुपए जमा कराए थे। बदले में उन्हें 2700 रुपए प्रतिमाह देने का लालच दिया गया, लेकिन कंपनी ने 2700 लोगों से करीब 8 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।






