छत्तीसगढ़

झगड़ा शांत कराना पड़ा महंगा, युवक पर बर्फ तोड़ने के सूजे से किया गया जानलेवा हमला

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहे युवक पर बर्फ तोड़ने के नोकदार सूजे से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि महंत निवासी बरपाली चौक, चांपा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2025 की रात करीब 12:40 बजे वह जगदल्ला रोड स्थित एक किराना दुकान में सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां कमलेश साहू निवासी अकलतरा और एक अन्य व्यक्ति के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो रहा था। रवि महंत ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बात से गुस्साए कमलेश साहू ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे बर्फ तोड़ने के नोकदार सूजे से रवि महंत पर 15-16 बार हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button