छत्तीसगढ़

बीमारी से तंग आकर डॉक्टर ने की खुदकुशी:मिला सुसाइड नोट, कहा मेरे परिवार के लोगों तंग ना करें

कांट्रैक्टर कालोनी वार्ड 6 सुपेला भिलाई के रहने वाले 61 वर्षीय डॉ. आरती राम साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार के लोगों को परेशान ना करने की बात लिखी है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. आरती राम साहू गायत्री प्रज्ञापीठ रामनगर मुक्तिधाम भगवती संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। वो कांट्रैक्टर कालोनी में ही अपना क्लीनिक चलाते थे। कांग्रेस पार्षद लालचंद वर्मा ने बताया कि डॉ. साहू काफी सपन्न परिवार से हैं। घर में उनकी पत्नी के साथ उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वो नाती नातिनों के साथ काफी समय विताते थे।

लालचंद वर्मा ने बताया कि वो उनके काफी अच्छे मित्र थे। जब भी मिलते तो काफी देर तक चर्चा करते। उन्होंने बताया कि आरतीराम राहू का शरीर थोड़ा भारी था, इसके चलते उन्हें घुटनों में दर्द की समस्या थी। वो चल फिर नहीं पाते थे। इसको लेकर वो कई बार उनसे चर्चा किए थे कि वो इस बीमारी से काफी परेशान हैं।

उनके पास से एक छोटा से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उन्होंने लिखा है कि वो अपनी बीमारी से परेशान हैं। इसलिए ऐसा कर रहे हैं। उनके परिवार के लोग काफी अच्छे हैं। उन्हें उनसे कोई शिकायत नहीं है।

पीएम के दौरान मौजूद परिजन

Related Articles

Back to top button