छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई: 51 वाहन चालकों पर जुर्माना, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2024 – जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 26 अक्टूबर को एक व्यापक अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 51 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की, जिनमें से 4 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इन चालकों के वाहनों को जप्त कर धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। संबंधित चालकों को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button