छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण: जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि और ताश की पत्तियां बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम खरौद में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रात में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी—राजकुमार निर्मलकर, पंकज श्रीवास, योगेश घृतलहरे, दीपक सिदार, देवेन्द्र कुमार और दिलेश्वर आदित्य के कब्जे से कुल 5070 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश बरामद की गई। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कानूनी कार्यवाही की गई और उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सागर पाठक और अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button