छत्तीसगढ़

शेयर-बाजार में पैसे लगवाकर 6 करोड़ की ठगी:गुजरात के 4 शातिरों ने बस्तर-दुर्ग-भिलाई में किया ढाई करोड़ का फ्रॉड; दुबई से होता था ऑपरेट

बस्तर पुलिस ने शेयर बाजार में पैसे लगवाकर करीब 6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 4 लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने बस्तर, दुर्ग और भिलाई के कुछ लोगों से करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है।

जगदलपुर के एक शख्स से 26 लाख 30 हजार रुपए ठगी हुई। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की। इसके बाद ठगों की सच्चाई सामने आई। शातिरों का सारा कारोबार दुबई से चल रहा था, लेकिन बस्तर पुलिस शातिरों के जाल का पर्दाफाश कर दिया।

आरोपियों के पास से सामान बरामद किया है।
आरोपियों के पास से सामान बरामद किया है।

क्या है ठगी की पूरी कहानी ?

दरअसल, जगदलपुर के सेतराम साहू ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट से रिलेटेड एक विज्ञापन देखा था, जिसके माध्यम से TPGAMC STOCK BUSINESS SCHOOLD-109 नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा।

ग्रुप में जुड़ने के बाद शेयर बाजार में पैसे लगाकर हाई रिटर्न देने का दावा किया गया था। साथ ही निवेश के बाद कभी भी पैसे निकालने की बात कही गई थी।

मोबाइल में डाउनलोड कराया ऐप

सेतराम साहू ने बताया कि मोबाइल में ऐप्लीकेशन TPG MF डाउनलोड करने कहा को गया था। इसके बाद अकाउंट क्रिएट करवाया गया, फिर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने को कहा गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 26 लाख 30 रुपए का फर्जी निवेश कराकर ठगी की गई।

पीड़ित ने बताया कि जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वह थाने पहुंचा। सेतराम साहू की शिकायत के बाद बोधघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच की गई। पुलिस ने बैंक खाता, कंपनी का डाटा, मोबाइल नंबर समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैक किया।

बस्तर पुलिस ने शेयर बाजार में पैसे लगवाकर ठगी करने वाले 4 लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button