छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:अगले 3 घंटे बरसात; 6 में रेड, 2 में ऑरेंज और 2 में यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज (सोमवार) से भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 3 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज और कोरिया, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट है। यहां भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई जिससे रायपुर समेत कई जिलों में रात का मौसम ठंडा रहा।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

सोमवार को सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के जिलों में हुई बारिश के आंकड़े।
सोमवार को सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के जिलों में हुई बारिश के आंकड़े।

रामचंद्रपुर में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश

सोमवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी रिकॉर्ड की गई। 3 स्थानों पर अति भारी और 6 जगहों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई।

Related Articles

Back to top button