जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नो एंट्री में घुसने वाले 15 वाहन चालकों से वसूला गया ₹37,500 समन शुल्क
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर ने नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, एक ही दिन में 15 भारी वाहनों को नो एंट्री जोन में प्रवेश करने पर पकड़ा गया। इन सभी चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल ₹37,500 का समन शुल्क वसूला गया है।
यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
यातायात पुलिस की अपील:
1️⃣ भारी वाहनों को अनावश्यक रूप से सड़क पर न खड़ा करें।
2️⃣ नो एंट्री जोन में भारी वाहन प्रवेश न करें।
3️⃣ शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
4️⃣ तेज गति से वाहन न चलाएं।
5️⃣ मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
6️⃣ नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।






