छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 4 फरवरी 2025: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 21 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया और उनके वाहनों को जब्त कर धारा 185 MV Act के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया, जिसमें निरीक्षक सुभाष चौबे, लालन पटेल, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, छोटे लाल साहू, आरक्षक चंद्रशेखर ओग्रे और कोमल राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button