छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अकलतरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार

जांजगीर-चांपा, 4 फरवरी 2025: अकलतरा पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में की गई।
मामला 23 जुलाई 2024 का है, जब अकलतरा ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात शव पत्थरों से ढका हुआ मिला था। डीएनए परीक्षण के बाद मृतक की पहचान जलेश्वर कश्यप निवासी पामगढ़ के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि 14 जुलाई की रात आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर जलेश्वर कश्यप की गला दबाकर हत्या की थी और शव को छुपा दिया था।
आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है।






