छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, एक युवक फंसा:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान खाक, बुझाने के लिए मशक्कत जारी

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर एक युवक राजकुमार फंस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।






