छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 40 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा, 4 फरवरी 2025: जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम पौना, थाना मुलमुला निवासी ज्ञान दास महंत (20) और प्रकाश कश्यप (25) को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 3600 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ग्लेमर मोटरसाइकिल (कीमत 60,000 रुपये) को भी जब्त कर लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Back to top button