गुरूवार 23 नवम्बर 2023: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

CG LIVE TODAY
- मेष-रूचि का काम मिलने से खुशी होगी, आय में बढ़ोत्तरी होगी, संतान पक्ष से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा, जोखिम पूर्ण कार्यो से बचने का प्रयास करें.
वृषभ– दौड़धूप से नुकसान की भरपाई कर लेंगे, सुख सुविधा पर खर्च की संभावना है, किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद या विश्वासघात हो सकता है.
मिथुन– तनाव की स्थिति में फैसला लेना बेकार होगा, समाज में मान सम्मान बढे़गा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, दूसरों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दुख रहेगा.
कर्क– दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है, पारिवारिक यात्रा संभव है, वाहन मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें, जाखिम कार्यो से बचने का प्रयास करें.
सिंह- कानूनी मामले हल होंगे, आपसी लोग जानबूझकर नुकसान कर सकते हैं, सावधानी रखें, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
कन्या-विवादास्पद मामले आपसी बातचीत में सूलझ सकते हंै, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, रूके कार्यो में गति आयेगी, पुरानी मित्रता उपयोगी रहेगी.
तुला– कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान होगा, सहकर्मी नीचा दिखानेका प्रयास कर सकते हैं, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, मांागलिक कार्यो में खर्च होगा.
वृश्चिक– अनुभव की कमी आपको उलझा सकती है, नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अतिथि आगमन होगा, यश प्राप्त होने का योग है.
धनु- नया कार्य शुरू करने से पहिले अच्छी तरह सोच समझ लें, बाद में परेशानी होगी, अधिकारियों की बातचीत में नरमी बरतें, संयम से काम करना लाभदायक रहेगा.
मकर– स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, परिचितों की मदद करके प्रसन्नता मिलेगी, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें.
कुम्भ- दौड़धूप के बावजूद बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है, अनहोनी का भय रहेगा, निजी कार्यो में रूचि बढे़गी, पुरूषार्थ बना रहेगा.
मीन- कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी, भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, वैभव विलासिता की वस्तुओं में रूचि रहेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत और गंभीर तथा महत्वाकांक्षी होगा, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला, ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, साहित्य के क्षेत्र में उन्नति करेगा, भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा, व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग हैं, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये पुरूषार्थ का लाभ होगा.
पंचांग:-
रा.मि. 02 संवत् 2080 कार्तिक शुक्ल एकादशी गुरूवासरे रात 8/21, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे शाम 5/23, वज्र योगे दिन 12/43, वणिज करणे सू.उ. 6/40 सू.अ. 5/20, चन्द्रचार मीन, पर्व- प्रबोधिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
व्यापार भविष्य:-
कार्तिक शुक्ल एकादशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, स्टील, लोहा, धातु, गेहॅू, जौ, चना, मटर, के भाव में वृद्धि होगी, गुड़ खांड, उड़द, घी, तेल, सरसों, आदि के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 4065 है.






