ज्योतिष – वास्तुधर्म संस्कृति
भागवत कथा सुनने से मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति होती है.–आनंद दुबे

अफरीद। जहां भागवत की कथा होती है वहाँ अमृत की वर्षा होती है। इसलिए हमें भगवत कथा सुनने के लिए बुलावे की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। यह बातें अफरीद में हो रहे भागवत कथा के दौरान व्यास जी महराज आनंद दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि भगवत कथा सुनने से सारे जन्मों का पाप मिट जाता है। भागवत कथा सुनने में वह सारे ज्ञान की प्राप्ति होती है जो सात जन्मों में नहीं मिलती। इसलिये भगवत कथा हमें करानी चाहिए या कहीं भी हो रहे भागवत कथा हो तो वहां जाकर सुनना चाहिए। गौरव ग्राम अफरीद में रोहित राठौर के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर हो रहे भागवत में हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। कथा का शुभारंभ 31 मार्च को हुआ तो समापन 4 अप्रैल को होगा। भागवत कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग कृष्ण जन्मोत्सव कथा का रसपान किये।






