राठौर समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह संपन्न

जांजगीर-चांपा। राठौर समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में 23 मार्च को अफरीद वाटिका, जांजगीर में “राठौर मुकुट मणि 2025” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच और पार्षदों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित जनप्रतिनिधि: जिला पंचायत सदस्य: लोकेश राठौर, जनपद सदस्य: श्रीमती शिखा-राकेश राठौर (बम्हनीडीह), श्रीमती ममता-दामोदर राठौर (कटघोरा), सरपंच: प्रीति-बल्लू राठौर (सरखों), दुर्गा-अजय राठौर (खोखरा), मालती-दिनेश राठौर (धनेली), सुचिता-जितेंद्र राठौर (पुटपुरा), कल्याणी-कन्हैया राठौर (धाराशिव), हरिशंकर राठौर (नवागांव), नगर निगम/नगर पालिका पार्षद: मुकेश राठौर, प्रभा-टीकम राठौर, उर्वशी-सुजीत राठौर, खुशबू-उमेश राठौर (कोरबा), दिनेश राठौर (जांजगीर), ललित राठौर, राधेश्याम राठौर, विनोद राठौर, मुरली राठौर (खरसिया), नगर पंचायत पदाधिकारी: दिलेश्वर राठौर (उपाध्यक्ष, सारागांव), प्रबोध राठौर, ममता-अमरनाथ राठौर, विजय (सोनू) राठौर, दुर्गेश्वरी-सतीश राठौर (सारागांव), विशेष सम्मान: चंद्रकला-मुकेश राठौर (सरपंच प्रत्याशी, अफरीद)
आयोजन की खास बातें:
आयोजक संतोष राठौर ने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके उज्जवल राजनीतिक व सामाजिक भविष्य के लिए आयोजित किया गया।
समारोह को सफल बनाने में के.सी. राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर, गोपाल राठौर, चंद्रशेखर सिंह राठौर, महारथी राठौर, किशोर राठौर, अशोक राठौर, बसंत राठौर, बहादुर राठौर, दीप्ति सिंह राठौर, जागृति राठौर और ज्योति राठौर सहित कई अन्य समाजजन सक्रिय रहे।






