छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, PNB कर्मचारी से 50 हजार रुपये छीने

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से लूट का एक गंभीर मामला सामने आया है। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीमाता चौक के पास स्थित एटीएम में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की महिला कर्मचारी से 50 हजार रुपये की लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोपी ने मुंह में गमछा बांधकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।






