Uncategorized

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे रुद्र राठौर के लिए राठौर समाज बना संबल “सामाजिक पेंशन योजना – जीओ और जीने दो” के तहत हर माह ₹2500, पहली किस्त जारी

समाजिक अपील हर संभव करे अपनो की मदद

 

 

ओपी राठौर/अफरीद/ग्राम मुड़पार निवासी रुद्र राठौर (शंकर राठौर) लंबे समय से दुर्लभ बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। ऐसे समय में राठौर समाज ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए “सामाजिक पेंशन योजना – जीओ और जीने दो” अभियान की शुरुआत की है।
इस पहल के तहत रुद्र राठौर को प्रतिमाह ₹2500 (पच्चीस सौ रुपये) की सहायता राशि सामाजिक पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। समाज द्वारा पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का संबल भी है।
आयोजकों ने बताया कि रुद्र की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, ताकि उन्हें नियमित सहयोग मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। समाज के प्रबुद्धजनों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि अपनी सामर्थ्य अनुसार अंशदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

सहयोग के लिए राजेश राठौर (बिलासपुर), केशव राठौर (अफरीद), दीपक राठौर (अमरुवा), रामसागर राठौर (बिलासपुर) एवं ई. नवनीत सिंह राठौर से संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन सहयोग के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

आयोजकों का संदेश है

आपका छोटा सा योगदान किसी के जीवन में मुस्कान और सम्मान बन सकता है।”

राठौर समाज ने आगे भी जरूरतमंद परिवारों के लिए स्थायी आर्थिक कोष बनाने का संकल्प लिया है। आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नियमित अंशदान करें, ताकि “जियो और जीने दो” का लक्ष्य साकार हो और समाज आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।
सामाजिक पेंशन की पहली राशि मिलने पर रुद्र राठौर ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई उम्मीद और जीने की ताकत लेकर आया है ।

Related Articles

Back to top button