छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, दो घायल

बिलासपुर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव (27) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

दूसरी घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button