बारात में मारपीट मामले में मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। बारात में बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
बारात में बाजा बजाने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अप्रैल 2026 को वे बारात के साथ ग्राम पौना गए थे। स्कूल पारा के पास बाराती बाजा बजाते हुए नाच-गाना कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बारातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव समेत अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीटा।
प्राणघातक हमला, युवक की आंख में गंभीर चोट
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट में धनंजय यादव की आंख में गंभीर चोट आई। सभी घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां से धनंजय यादव की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।
पहले 4 आरोपी हुए थे गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
5 फरार आरोपी भी गिरफ्तार
फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- कृष्ण कुमार यादव उर्फ टिंगालू (21 वर्ष)
- लक्ष्मी प्रसाद यादव (32 वर्ष)
- बॉबी यादव उर्फ लाला (24 वर्ष)
- बबलू यादव उर्फ छोटे लाला (20 वर्ष)
— सभी निवासी ग्राम पौना थाना मुलमुला - गंगा सागर उर्फ सोनू (28 वर्ष), निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा






