छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेंद्र कश्यप (उम्र 34 वर्ष), निवासी हरदीहरि नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तेजी से कार्रवाई की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की बात कबूल कर ली।

पीड़िता की शिकायत में बताया गया कि आरोपी सुरेंद्र कश्यप ने उसे विवाह का झांसा देकर लगातार संपर्क में रहते हुए नजदीकियां बढ़ाईं और फिर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह की बात कही तो आरोपी टालमटोल करता रहा।

Related Articles

Back to top button