छत्तीसगढ़
अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की (उम्र 32 वर्ष, निवासी अकलतरा) को धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आया और प्रार्थी मोहम्मद साहिल निवासी अकलतरा को शराब के नशे में अश्लील गालियां देने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।






