छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रहा था।

पुलिस ने एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में रेड कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी निवासी रामसिंग उर्फ अजय को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2100 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी रामसिंग के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आज दिनांक 13 मई 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button