छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 4 लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

मध्य प्रदेश में विदिशा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गंजबासौदा में नटेरन के ग्राम रावण में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी भी चल गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नटेरन के ग्राम रावण में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी चली। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें देर रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया। इमारत सिंह अहिरवार ने बताया कि, उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मौका पाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें उनका बड़ा बेटा नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर में कुल्हाड़ी के घाव है। वहीं उनकी पत्नी सुनीता और छोटा बेटा भोला भी घायल है। इमारत को भी चोट आई है। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें विदिशा जिला अस्पताल में देर रात रेफर कर भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button