देश- विदेश

पुष्पा-2 प्रीमियर भगदड़ केस, एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार:हैदराबाद में एक महिला की मौत हुई थी; आरोप- एक्टर बिना बताए थिएटर पहुंचे थे

हैदराबाद.एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले आरोपी बनाया गया है।

उन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। अल्लू ने कहा था कि वे इस घटना से दुखी हैं।

Related Articles

Back to top button