देश- विदेश

बेंगलुरु में चलती बस में आग लगी, :30 पैसेंजर्स सवार थे, ड्राइवर ने सभी को सुरक्षित निकाला; इंजन ओवरहीट होने से हादसे की आशंका

बेंगलुरु के एमजी रोड पर मंगलवार (9 जुलाई) की सुबह करीब 9 बजे चलती बस में आग लग गई। बस में 30 लोग सवार थे। ड्राइवर ने समय रहते बस रोककर सभी की बाहर निकाल लिया, जिससे सबकी जान बच गई। फिर उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

राहगीरों ने बस में लगी आग का वीडियो बनाया, जिसमें बस से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। जबकि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी उसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button