छत्तीसगढ़

कोरबा: सीएसईबी कर्मी 24 घंटे से लापता, सुसाइड नोट में दो महिला कर्मियों को ठहराया जिम्मेदार

कोरबा। सीएसईबी में कार्यरत एक कर्मचारी गोपाल दास (33 वर्ष) बीते 24 घंटे से लापता है। लापता होने से पहले गोपाल दास ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें विभाग में काम करने वाली दो महिला कर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में इनका नाम

सुसाइड नोट में गोपाल दास ने शिफ्ट इंचार्ज लीना और रश्मि उसेंडी का जिक्र करते हुए लिखा है कि, “मेरी मौत के जिम्मेदार केवल और केवल दो महिला कर्मचारी होंगे।” इस सुसाइड नोट को लापता होने से पहले गोपाल दास ने अपने परिजनों और कुछ स्टाफ कर्मियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था।

परिजनों में मचा हड़कंप

सुसाइड नोट प्राप्त होने के बाद परिजनों ने गोपाल दास से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था। घटना से चिंतित परिजनों ने तुरंत ही सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचित किया और युवक की तलाश और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जुटी तलाश में

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन भी पुलिस के साथ मिलकर लापता कर्मचारी को ढूंढने में जुटे हुए हैं। हालांकि, अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Back to top button