छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
लंबे समय से फरार चल रहे 03 वारंटियों को पकड़ने में जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जिला जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को तीन फरार वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में –
राजू देवांगन, निवासी कौड़ियां, जयराम नगर, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
सुखराम यादव, निवासी जर्वे, थाना जांजगीर
मनोहर सूर्यवंशी, निवासी तिलाई, थाना जांजगीर






