छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा: सबरिया समुदाय के लिए पुलिस ने लगाई जन चौपाल, स्वरोजगार और कौशल विकास पर जोर

जांजगीर चांपा। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने 31 अगस्त 2025 को पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कमरीद सबरिया डेरा में जन चौपाल लगाकर सबरिया समुदाय के लोगों से संवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों को स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से मुख्यधारा में लाना और आर्थिक रूप से मजबूत करना था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सोशल पुलिसिंग के तहत जिले के सबरिया समुदाय को हुनरमंद बनाने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया। इस क्रम में समुदाय की महिलाओं को बिहान ग्रुप में भी शामिल किया गया है।






