राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 307वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह

बिलासपुर .क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति, बिलासपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ जी की 307वीं पुण्यतिथि के अवसर पर, क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति, बिलासपुर के तत्वाधान में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में राठौर समाज के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए समाज के सभी वर्गों को इस प्रकार के कार्य करने हेतु आह्वान किया तथा राठौर समाज को शासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया ,साथ ही साथ राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक एवं राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौड़ मार्ग के लिए घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बंधु मौर्य जी MIC सदस्य, वार्ड 51 पार्षद प्रीतेश सोनी जी, और वार्ड 50 पार्षद श्री जय वाधवानी जी उपस्थित थे सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती षष्ठी राठौर अध्यक्ष महिला राठौर समाज एवं नीरज राठौर अध्यक्ष युवा समिति उपस्थित थे । वरिष्ठ समाजसेवी सुशील धर दीवान जी,श्री संजय जैन जी,क्षत्रिय राठौर समाज के संरक्षक,रामकुमार राठौर जी, रामसागर राठौर जी,इंजीनियर रामकुमार राठौर जी राजेश राठौर जी आदि उपस्थित रहे । मंच का सफल संचालन संरक्षक नरेंद्र बलिराम राठौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला के विभिन्न ग्रामों और शहर के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।समस्त रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी रक्तदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था । 20 बार से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष रूप से श्रीमती श्रीमती पूजा विधानी जी महापौर के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें श्री नवनीत सिंह राठौड़ जी 79वीं बार ,श्री राकेश सिंह राठौड़ जी के द्वारा 25वीं बार रक्तदान किया गया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ, जो कि एक सराहनीय प्रयास है। रक्तदान जीवनदान है, और हम सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।






