छत्तीसगढ़

Naxalite surrender: नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, आत्मसमर्पण कर दिखाया नया रास्ता

Naxalite surrender बस्तर, छत्तीसगढ़ | 16 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। आज दोपहर 2 बजे, बस्तर में 50 खूंखार नक्सलियों ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Survey Work: दीपका खदान सर्वे के लिए भारी पुलिस बल तैनात, हरदी बाजार बना छावनी

कांकेर के पखांजूर से लाए गए थे नक्सली

इन सभी नक्सलियों ने हाल ही में कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आत्मसमर्पण किया था और अब उन्हें औपचारिक रूप से पुनर्वास नीति के तहत बस्तर में प्रस्तुत किया गया। सरेंडर कार्यक्रम का आयोजन कामतेड़ा BSF कैंप में किया गया था, जहां नक्सलियों ने हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया।

Midday Meal: मंगला स्कूल में बच्चों को सड़ा भोजन, हेडमास्टर को अस्पताल पहुंचाया गया

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान

सरेंडर करने वालों में शामिल हैं:

  • SZC (साउथ जोनल कमेटी) के वरिष्ठ सदस्य राजमन उर्फ राजमोहन

  • SZC का ही दूसरा सदस्य राजू सलाम

  • ACM (एरिया कमेटी मेंबर) मीना नेताम

इनमें से 18 पुरुष और 32 महिला नक्सली शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे।

Related Articles

Back to top button