Uncategorized

स्व भवानी शंकर की स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा आयोजन

हथनेवरा। ग्राम हथनेवरा में दिवंगत भवानी  सिंह चंदेल की पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण बना हुआ है।
कथा वाचक आचार्य किशोर शर्मा ने भागवत के गूढ़ रहस्यों और जीवनोपयोगी संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन करने वाला दिव्य ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति और सत्संग ही मोक्ष का सच्चा मार्ग है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, प्रह्लाद चरित्र, ध्रुव कथा एवं गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो रहे हैं।
आयोजन कर्ता परिवार के नोरेन्द्र सिंग चंदेल ने बताया कि ग्रामवासी एवं आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु प्रतिदिन कथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजको ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन प्रसाद एवं बैठने की उचित व्यवस्था की है। संध्या आरती और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज रहा है। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि तूफान सिंह चंदेल ने बताया स्व भवानी सिंह चंदेल बहुत कम उम्र में ही दिवंगत हो गए उनके जाने के बाद उनकी श्रद्धांजलि के रूप सामाजिक कार्यकम एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित की गई है ।

Related Articles

Back to top button