Uncategorized

अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन, आज कभी भी बाहर आ सकती हैं 41 जिंदगियां, एंबुलेंस समेत डॉक्टर्स की टीम मौजूद..

उत्तराखंड:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में पिछले 13 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।इससे जुड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन अब फाइनल राउंड में पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को एक ऐसा वक्त भी आया, जब संभावना बढ़ गई थी कि कुछ ही घंटे में ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। हालांकि, प्लेटफॉर्म पर दरारें दिखाई देने के बाद ड्रिलिंग रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार को एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Related Articles

Back to top button