छत्तीसगढ़

मां बोली-बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने जिंदा जलाया:कहा-होटल में झगड़ा हुआ था

सक्ती जिले में मां ने अपनी बेटी को जिंदा जलाने का आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगाया है। यह भी आरोप है कि घटना के बाद बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने युवती को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, 8 दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

इधर, युवती की मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आदिवासी होने के कारण दबाव बनाया जा रहा है। किसी तरह से कार्रवाई करने से इनकार किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।

मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम दिशा मरावी (23) है, जो वार्ड नंबर-11 झूलकदम की रहले वाली थी। जबकि बॉयफ्रेंड का नाम योगेन्द्र साहू है, वह सकरेली कला का रहने वाला है। आरोप है कि योगेंद्र ने तारपीन डालकर दिशा को आग के हवाले कर दिया।

बाद में योगेंद्र के दोस्त ने दिशा को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अननोन नंबर मामले की जानकारी युवती की मां को दी। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button