छत्तीसगढ़

लोहारीडीह अग्निकांड : शिव प्रसाद साहू के हत्या में शामिल 4 आरोपी MP में गिरफ्तार, कुछ ही देर में पुलिस करेगी मामले का खुलासा …

कवर्धा। लोहारीडीह अग्निकांड मामले में नया मोड़ आया है. मध्यप्रदेश के बीजाटोला गांव के खार में शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी. पुलिस ने मामले में जांच के बाद खुलासा किया है कि कचरू साहू ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या कर आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी और फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस दोपहर 2 बजे करेगी.इस हत्याकांड में बिरसा पुलिस (मध्यप्रदेश) ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे दिनेश साहू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में रघुनाथ साहू के भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बनाफरटोला बिरसा थाना जिला बालाघाट का रहने वाला है. ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू के करीबी हैं. मृतक रघुनाथ साहू वही व्यक्ति है जिसे गांव वालों ने घर में बंद कर जिंदा जला दिया था.यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है. बीते 15 सितंबर की सुबह शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. उसके बाद लोहारीडीह के ग्रामीणों ने शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या होने के शक में मृतक रघुनाथ साहू के घर को बंदी बनाया. उसके बाद उनके परिजनों से मारपीट की और घर को आग के हवाले कर रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिए थे. वहीं रेंगाखार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रघुनाथ साहू के हत्या के आरोप में गांव के 168 से अधिक दंगाईयों पर मामला दर्ज कर 33 महिला समेत 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की मैंट जेल में हो जाती है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पिटाई के चलते प्रशांत साहू की मौत होने का आरोप लगाया था.

Related Articles

Back to top button