छत्तीसगढ़

LIVE: विधानसभा विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर घमासान, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज जारी है, जहां महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। सत्र के दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची हैं, जिससे माहौल राजनीतिक रूप से काफी गर्म हो गया है।

सत्र में शामिल महिला जनप्रतिनिधियों ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देने में विपक्ष बाधा बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की महिलाएं इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित हैं और सभी की मांग है कि जल्द से जल्द महिला आरक्षण बिल पारित किया जाए।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सत्तापक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मियों पर दबाव बनाकर उन्हें सत्र में बुलाया जा रहा है, ताकि राजनीतिक माहौल बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button