छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब महंगी, 40 रुपए तक बढ़े दाम:अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर और बीयर की कीमतें बढ़ी; 1 सितंबर से नई दरें लागू

छत्तीसगढ़ में 6 माह में दूसरी बार शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर(पौवा) की कीमत 40 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। जम्मू डीलक्स विस्की के क्वॉर्टर में 40 रुपए का इजाफा किया गया तो सिंबा एडिशन बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है।

1 सितंबर से बढ़ी हुई नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे।

शराब दुकान में शराब लेते हुए लोग।
शराब दुकान में शराब लेते हुए लोग।

इन शराबों के बढ़े दाम
व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ गए हैं।

नहीं मिल रही ब्रांडेड शराब
रायगढ़ जिले में 36 देशी और विदेशी शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। इसमें 17 देशी और 19 विदेशी दुकान हैं, जिसमें कई शराब दुकानों में शौकीनों को उनके मनपसंद ब्रांड की शराब नहीं मिल पाते हैं। जबकि बार में अधिकतर ब्रांड उपलब्ध होने की बात कही जाती है।

शराब दुकान में दाम बढ़ने के बाद नई रेट लगाए गए।
शराब दुकान में दाम बढ़ने के बाद नई रेट लगाए गए।

सरकार कर रही परेशान
शराब पीने आए हरीश यादव के मुताबिक शराब के बोतलों में दाम बढ़ाकर सरकार उन्हें परेशान कर रही है। अब पीने की लत लग चुकी है तो कुछ भी करके पीएंगे।

गरीब आदमी कहां जाएगा
जीवन हरदर का कहना था कि वह हर दिन शराब पीता है। शराब की आदत लग गई है तो हर दिन पीना ही पड़ता है, लेकिन सरकार इस तरह दाम बढ़ाती जाएगी तो रोजी मजदूरी करने वाले कैसे करेंगे।

Related Articles

Back to top button