छत्तीसगढ़

पत्नी बच्चे छोड़कर चले गए… पेड़ पर चढ़कर बुजुर्ग ने दी आत्महत्या की धमकी

बरगगद के पेड़ पर चढ़कर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या की धमकी दी. उक्त बुजुर्ग को पुलिस की टीम ने समडाइश देने के बाद बचा लिया. चक्रधरनगर थाने के डायल 112 को एक आत्महत्या प्रयास की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है.

सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला. उसने गले में रस्सी का फंदा भी लगा लिया था. स्थानीय सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हरिशंकर का पत्नी और बच्चों से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है.

इस विवाद के बाद हरिशंकर आज सुबह रस्सी लेकर पेड़ पर फांसी लगाने की मंशा से चढ़ गया और किसी के रोकने पर गाली-गलौच कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए आरक्षक शैलेंद्र ने थाना प्रभारी के निर्देश पर सीढ़ी और बस की व्यवस्था की गई, जिससे हरिशंकर को समझाइश देकर एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा जा सका.

Related Articles

Back to top button