छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: 13 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, लूना जब्त

जांजगीर-चांपा, 2 मई 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पामगढ़ पुलिस ने कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.860 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त लूना वाहन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सूर्यप्रकाश मनहर (26 वर्ष), निवासी मुलमुला को पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत करीब 2800 रुपए और वाहन की कीमत लगभग 15 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






