छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता : 8 वर्षीय अपहृत बालक 48 घंटे में सकुशल बरामद, चचेरे भाई समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2025। थाना मुलमुला क्षेत्र में 8 वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर अपहृत बालक को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के करिआम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में अपहृत बच्चे का चचेरा भाई ही निकला मास्टरमाइंड। पुलिस ने उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन विवाद और फिरौती की साजिश

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पुराने जमीन विवाद और पैसों की लालच में अपहरण की योजना बनाई थी। वे बच्चे के परिजनों से 10 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले थे। पुलिस की तत्परता और साइबर टीम की सक्रियता ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया।

सीसीटीवी और साइबर टीम की मेहनत

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इस दौरान आरोपी राहुल टंडन (चचेरा भाई) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला उजागर हुआ।

आरोपियों के कब्जे से जब्त वाहन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए हैं —

  • टेप्पो ट्रेक्स (गामा तूफान) क्रमांक CG 11 BN 0720

  • टेप्पो ट्रेक्स गामा क्रमांक CG 11 BH 3441

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल टंडन, पिता शिव चरण टंडन, उम्र 25 वर्ष, निवासी लगरा थाना मुलमुला

  2. प्रशांत कुमार मैना, पिता अभिमन्यु मैना, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला

  3. उमेश दिवाकर उर्फ ननकी, पिता संतू दिवाकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला

Related Articles

Back to top button