जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सहयोग देने वाले गणमान्य नागरिकों और युवाओं को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि बीते कुंवार नवरात्रि के अवसर पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा की प्रतिमा/पंडाल में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटी थी। सुरक्षा और सुगमता बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर यातायात और पार्किंग व्यवस्था की गई थी। इस दौरान गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात बाधित न होने दिया।
नैला पंडाल में सहयोग करने वालों में जांजगीर निवासी अनिल शर्मा, अनुराग (टिंकू) शुक्ला, अभिषेक (अवि सिंह), राकेश बैसवार, विवेक सिंह, मुकेश राठौर, दुष्यंत यादव, धीरज पाठक, पप्पू शिवा, भोला राठौर, आर्यन सिंह, निखिल तंबोली, अभय सिंह, विजय थवाईत और भूपेंद्र सिंह (छोटा) शामिल थे।
इसके अलावा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 52 नवयुवकों ने भी सुकली नेशनल हाईवे और नगर के विभिन्न मार्गों में सहयोग किया। ग्राम सुकली एवं पचेड़ा के युवा आकाश कुमार बरेठ, वैभव श्री चंदेल, अभिषेक सिंह, जितेंद्र राठौर, आर्यन, प्रशांत सिंह, निहाल सिंह, राकेश सिंह, सूर्यासू तिवारी, भोलू सिंह और अमितेश यादव को भी एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।






