छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, शुष्क हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा..

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने लगा है और रात के तापमान में गिरावट आ रही है. रविवार सुबह से धूप निकली है और शुष्क हवाओं के कारण अच्छी ठंड महसूस हो रही है. वहीं आज और कल में प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने के अनुमान है.मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में नमी लगभग समाप्त हो गई है, और अब शुष्क हवा का प्रभाव महसूस किया जा रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. अगले दो दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

Related Articles

Back to top button